श्री श्याम बाल मंडल के द्वारा श्याम बाबा का निशान यात्रा

रानीगंज/ श्री श्याम बाल मंडल की ओर से निशान यात्रा खारसूली बाजार से निकाली गई। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ।आदि भजनों के साथ सुबह परिक्रमा करते हुए नवनिर्मित श्याम मंदिर में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया । संयोजन करता की ओर से संदीप शर्मा ने बताया कि विशेष कारण की वजह से नगर परिक्रमा संभव नहीं हो पाया। लेकिन हम लोगों ने उत्साह पूर्वक इस शोभा यात्रा को निकले और दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना किए।
मान्यता है कि एकादशी के दिन पूजा अर्चना करने से बाबा श्याम का कृपा अवश्य होती है। लोग मन्नत पूरी होने पर निशान उठाते हैं और दरबार में जाकर समर्पण भाव से निशान को रखते हैं। रानीगंज श्याम मंदिर देश के सबसे बड़े तीसरा मंदिर माना जा रहा है प्रति दिन यहां हजारों संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। आज की इस अवसर पर यहां दरबार में सिंगर का विशेष प्रबंध की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *