दो सीटों से लोकसभा चुनाव जीते राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे। राहुल गांधी को किसी एक सीट को लेकर 18 जून से पहले फैसला करना था्। ऐसे में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से सांसद बने रहना चुना है।
इससे पहले राहुल गांधी ने दोनों जगहों पर चुनाव जीतने के बाद धन्यवाद सभा संबोधित की थी।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi says "I have an emotional connection with Waynand and Raebareli. I was an MP from Wayanad for the last 5 years. I thank the people for their love and support. Priyanka Gandhi Vadra will fight from elections from Wayanad but I will also… pic.twitter.com/olF8flIAU9
— ANI (@ANI) June 17, 2024
2019 में राहुल गए थे वायनाड
राहुल गांधी पहली बार वायनाड सीट से 2019 में चुनाव लड़े थे और उन्हें जीत भी मिली थी। तब अमेठी में राहुल गांधी को बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। अब 2024 के चुनाव में राहुल गांधी फिर से दो सीटों(वायनाड और रायबरेली) से मैदान में उतरे थे। इस बार राहुल दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहे। वायनाड की तुलना में राहुल को रायबरेली में ज्यादा बड़ी जीत मिली है।
गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है रायबरेली
इससे पहले रायबरेली की सीट कांग्रेस के पास ही थी और सोनिया गांधी सांसद थीं। 2024 के चुनाव से ठीक पहले सोनिया गांधी चुनावी राजनीति से खुद को अलग करते हुए राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनी गईं। सोनिया गांधी रायबरेली से पांच बार सांसद चुनी गई थीं। सोनिया गांधी से पहले भी रायबरेली की सीट पर गांधी परिवार का वर्चस्व रहा था। यही वजह है कि रायबरेली की सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है।