रानीगंज/(दलजीत सिंह।)दुर्गापुर दीवीता आई केयर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रियांशी ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे ज्यादा से ज्यादा वक्त मोबाइल फोन में देते हैं ऐसे में उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों को कम से कम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने दे । इस मौके पर उन्होंने आंखों से संबंधित रोगों से बचने की जानकारी दी एवं बतलाया कि बहुत से लोग आंखों के जटिल समस्या को लेकर दूसरे राज्य इलाज के लिए जाते थे अब उनकी आंखों की बेहतर से बेहतर चिकित्सा दुर्गापुर के दीविता आई केयर अस्पताल मे संभव है अत्याधुनिक मशीनों के साथ-साथ यहां नेत्र रोग के बेहतर से बेहतर विशेषज्ञ भी है। ज्ञात हो कि डॉक्टर प्रियांशी चटर्जी ने कॉर्निया का प्रतिस्थापन सफल ऑपरेशन करके सिद्ध कर दिया कि पश्चिम बंगाल में भी नेत्र रोग के बड़े से बड़े विशेषज्ञ है।
