
चिरकुंडा। चिरकुंडा थाना के समीप सब्जी बाजार में मासस की चुनावी सभा का आयोजन किया गया। मुगमा से पदयात्रा करते हुए सैकड़ों की संख्या में भिड़ के साथ चिरकुंडा पहुंचा व सभा में बदल गया। सभा को नेताओं ने संबोधित करते हुए मासस को विकास का रूप बताते हुए कहा कि कुमारधुबी रेलवे फ्लाई ओवर विकास की प्रत्यक्ष दिख रहा है यहां के जनता के सुविधा के लिए हमेशा मासस के नेता अरुप चटर्जी है अन्य पार्टी के चाहे भाजपा के हो या कांग्रेस के लोग धनबाद को क्या दिया है। भाजपा व कांग्रेस पर मासस नेताओ ने जमकर बरसे।
मासस प्रत्यासी जगदिश रवानी भाजपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे व कहा कि पुरे लोकसभा क्षेत में पानी, रोजगार आदि की भिषण समस्या है और इसपर कोई प्रत्याशी कुछ नहीं बोल रहा है।भाजपा सरकार जन-धन योजना के माध्यम से गुप्त धन खोलकर जो घर में रखा था उससे 12 हजार करोड़ लोन पुंजीपत्तियो का माफ किया गया।पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार की नितियों को सुधारने का समय है जो राष्ट्रीय करण उद्योगों को खत्म किया जा रहा है सभी एजेंसियों को हैक कर रखा है मिडिया हाउस को भी केन्द्र चला रही है सभी सरकारी संरचनाओं को ध्वस्त किया जा रहा है सभी जगहों पर अपने लोग हैं। भाजपा व आरएसएस के लोग सभी सरकारी एजेंसियों पर कब्जा करना चाह रहे हैं इसका उदाहरण है कि गोपीनाथपुर कोलियरी को 16 करोड में उद्योगपतियों के हाथ सुपुर्द कर दिया गया।ये लोग ईडी व सीबीआई का दुरूपयोग कर रहे हैं सभी संस्थानों को उद्योगपतियों के हाथ बेच रहे हैं।मौके पर बादल बाउरी,आगम राम,दिल मोहम्मद,रामजी यादव,संतु चटर्जी,,कल्याण राय,मनोज राउत,मुन्ना यादव,गोपाल दास आदि थे।
