आसनसोल : प्रख्यात भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा व्यास को मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि भोजपुरी सम्राट के नाम से विख्यात भरत शर्मा व्यास को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा है।उन्हें अब तक 23 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।इसके बाद बंगाल आगमन पर शुक्रवार को संजय सिन्हा ने उन्हें इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से भोजपुरी संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडो इंटरनेशनल आइकन अवार्ड से नवाजा।श्री सिन्हा ने बताया कि भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा जी ने लोक गायन के क्षेत्र में काफी लोकप्रियता बटोरी और सराहनीय कार्य भी किए।इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।वह अपनी कला के माध्यम से रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों को चुनौती देते रहे हैं। वह अपनी कला से समाज को जगाते रहे हैं। हमारी कलाएं भारत की सॉफ्ट पॉवर का सर्वोत्तम उदाहरण हैं।गौरतलब है कि भरत शर्मा मूल रूप से बिहार के बक्सर स्थित नगपुरा गांव के निवासी हैं।उनका संबंध झारखंड के कुमारधुबी से भी रहा है।जिंदगी के कुछ साल उन्होंने यहां भी गुजारे।फिलहाल वह सामाजिक कार्यों में भी निरत हैं।उन्होंने इस सम्मान के लिए इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल और चेयरमैन संजय सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया।