जामुडिया में धार्मिक कार्यक्रम

 

आसनसोल : अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जामुडिया में भव्य आयोजन किया गया। जामुड़िया हटिया शिव मंदिर समिति द्वारा आकर्षक सजावट की गई तथा राम मंदिर का मॉडल भी बनाया गया है। यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस संबंध में मंदिर समिति के राहुल अग्रवाल ने बताया कि हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात हैं कि 22 जनवरी 2024 के आयोध्या में श्रीराम जानकी जी विराजमान हो गए हैं। एक आम सपना जो कई पीढ़ियों की आंखों ने एक साय देखा था, वो पूर्ण हुआ। हम भाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस शुभ अवसर पर जामुरिया हटिया शिव मंदिर में 21 से 23 जनवरी 2024 तक धर्मिक अनुष्ठान किया जा रहा हैं। आप सभी भक्तजन इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या मे हिस्सा लेकर इस पुण्य घड़ी के साक्षी बने ।
21/1/24 रामचरित मानस पाठ शुरुआत पूजा के साथ की गई। 22/1/24:- सुबह 10 बजे रामचरित मानस पाठ समापन एवं हवन और साथ में अयोध्या मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण LED स्क्रीन द्वारा किया गया। शाम 4 बजे नगर कीर्तन एवं मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव और बाल कलाकारों द्वारा भजन किया गया।
23/1/24:- सुबह 10 बजे से हनुमान चालीसा पाठ एवं राम कथा पाठ। प्रभु श्री राम पर बच्चों द्वारा चित्रांकन प्रतयोगिता।
शाम 6 बजे बच्चों द्वारा डांस एवं फली ड्रेस प्रतियोगिता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?