गुरु पर्व पर सिख समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजकीय अवकाश की घोषणा, ट्विटर पर पोस्ट कर दी जानकारी

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरु पर्व के मौके पर सिख समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए राजकीय अवकाश की घोषणा की है। बुधवार रात 8:30 बजे के बाद मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्विटर पर एक पोस्ट किया।

इसमें राज्य सरकार की एक अधिसूचना को शेयर करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अब से हर साल गुरु पर्व के मौके पर छुट्टी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने लिखा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से श्री गुरु गोबिंद सिंहजी के ”प्रकाश पर्व” पर पश्चिम बंगाल के सिख समुदाय के सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों, पंचायत और नगरपालिका कर्मचारियों, राज्य बोर्डों, निगमों और उपक्रमों के कर्मचारियों आदि के लिए अनुभागीय अवकाश रहेगा। यह उन बहादुर गुरुजी को हमारी श्रद्धांजलि है जो हमें प्रेरणा देते रहते हैं।

पश्चिम बंगाल सिख समाज के प्रमुख पदाधिकारी बच्चन सिंह सरल ने कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा का हम लोग स्वागत करते हैं एवं ऐसी मुख्यमंत्री जो हर धर्म के लोगों का ध्यान रखती है हम लोग मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री को सैल्यूट करते हैं। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिम बंगाल राज्य के महासचिव एवं सुरक्षा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह वाधवा ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?