दुआरे सरकार मे उमड़ी भीड़ सुझाव पेटी बना आकर्षण का केंद्र

पांडवेश्वर–: पांडवेश्वर विधान सभा क्षेत्र के बहुला ग्राम पंचायत की ओर से बहुला फुटबॉल मैदान मे दुआरे सरकार शिविर आयोजित की गई, इस अवसर पर बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान बीरबहादुर सिंह ने कहा राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पुरे पश्चिम बंगाल मे दुआरे सरकार फिर शुरु हुआ है,दुआरे सरकार यनी आप की सरकार आप के लिए हमेशा आप के साथ है।उन्होने कहा शिविर में लक्ष्खी भंडार, स्वस्थ्य साथी कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, स्पन महिला मल्टी परपस को- ऑपरेटिव सोसाइटी,युकों बैंक का खाता खोलने, दुआरे रासन और आईसीडीएस के बच्चों को पुष्टी कारक भोजन कम खर्च मे कैसे मिले इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया, साथ हीं शिविर के बीच मे सुझाव पेटी भी रख्खी गई थी ताकी लोग अपना सुझाव भी दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *