मैथन एलॉयज द्वारा स्पॉन्सर तीन महिला खिलाडियों ने जीते गोल्ड मेडल

आसनसोल। मैथन एलॉयज द्वारा स्पॉन्सर महिला खिलाडियों ने उत्तर प्रदेश में हुऐ सातवीं सीनियर नेशनल महिला मुक्केबाजी में तीन बॉक्सरों ने जीता सोना। मीनाक्षी 48 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता ,ज्योति ने 52 किलोग्राम गोल्ड मेडल जीता, और शिक्षा नवल ने 54 किलोग्राम गोल्ड मेडल जीता,भारत के 12 गोल्ड मेडल में से तीन गोल्ड अकेले मैथान एलॉयज के बॉक्सर द्वारा लिए गए हैं जो कि पूरे भारत में 25% हिस्सा है। यह पहला करवा है जब किसी स्पॉन्सर बॉक्सर में इस तरह 25 परसेंट मेडल अपने नाम किए हैं इन खिलाड़ियों के कोच विजय हुड्डा ने मैथन एलॉयज के सीएमडी सुभाष अग्रवाला का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और कहा कि इन सब गोल्ड का श्रेय सीएमडी सुभाष अग्रवाला को जाता है उन्होंने खिलाड़ियों को आर्थिक मदद कर आत्मविश्वास भर के वह उनकी जरूरत को पूरा करके उसे मुकाम तक पहुंया है।
कोच विजय हुड्डा ने कहा कि सभी बॉक्सर ने अपने सभी मुकाबले 5-0 से जीत दर्ज किया हैं इस प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर को पराजित किया है! सुभाष अग्रवाल ने कहा कि इन सभी महिला खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से गोल्ड मेडल जीता है। सुभाष अग्रवाला ने इन सभी महिला खिलाड़ियों को अनंत शुभकामना देते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ये सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *