तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मिली जीत पर जामुड़िया मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने मनाया जश्न

 

जामुड़िया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तीन राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश मे हुए विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मिली जीत का जश्न जामुड़िया बाजार में मिठाई बांट कर और नारेबाजी के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता निरंजन सिंह ने कहा की तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड जनादेश प्राप्त हुआ है, यही मोदी के जीत की गारंटी है। जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दे कर यह सिद्ध भी कर दिया है की 2024 में भी भाजपा पर ही भारत की जनता अपना आशीर्वाद लुटाएगी और जो बिल बाकी रह गए हैं उन्हे मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार से पास करवाएगी। पश्चिम बंगाल में भी जनता भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाएगी। इसलिए जनता की जीत को हमने जनता के बीच मिठाई खिलाकर मनाया है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के नेता सभापति सिंह, संतोष सिंह, राना बनर्जी, सुब्रत घोषाल,सुनील सिंह, भीम महतो, मनोज सिंह, तालाबाबू माड्डी समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *