कोलकाता, 29 नवम्बर। सेवा एवं त्याग से मन पवित्र होता है तथा शांति की अनुभूति होती है। भगवान राम भी हमारे जीवन में सबसे अधिक रचे बसे है क्योकि उन्होंने परिवार में रहकर लोक सेवा का कार्य किया। भगवान राम हमारे संस्कृति पुरुष है एवं उनसे हमें प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। “ये विचार है समाजसेवी श्री महावीर बजाज के जो भंवरलाल मल्लावत सेवा केन्द्र द्वारा आज आयोजित 24वें दीपावली प्रीति सम्मेलन में बतौर प्रधान वक्ता बोल रहें थे। समारोह के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सूंघा ने बताया कि संस्था पिछले 23 वर्षों से चिकित्सा सेवा कार्य कर रही है एवं संस्था के कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। केन्द्र के चिकित्सा प्रमुख डॉ. विजय कुमार हरभजनका ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वर्तमान आधुनिक चिकित्सा बहुत महंगी होने के कारण लोगो का एक्यूप्रेशर की तरफ काफी रूझान बढ़ा है। डॉ. सुरेश गुप्ता ने भी चिकित्सा संबंधी अपने अनुभव साझा किए। संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री अरुण प्रकाश मल्लावत ने संस्था की ओर से सबका आभार व्यक्त किया एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सर्वश्री ब्राहृानन्द बंग, मांगीलाल मितल, सत्यनारायण मोरीजावाला, अशोक कुमार दूबे, गोविन्द जैथलिया, डॉ. सुनिता राठी, सरिता जायसवाल, रश्मि काजरिया, लिपिका जैन, ठाकुरदासी देवी, निलांजन चटर्जी प्रभृति अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
