जयपुर, 17 नवम्बर। सिविल लाइंस विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ गोपाल शर्मा ने कांग्रेस और अन्य दलों से आये 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर भाजपा जॉइन करवाई। कांग्रेस की रीति नीति से त्रस्त इन कार्यकर्ताओं ने आज शास्त्री नगर के मेजर शैतान सिंह कॉलोनी में आयोजित जनसभा में सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रत्याशी डॉ गोपाल शर्मा ने इस मौके पर इन सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद अब उन्हें महसूस होगा कि किस तरह से एक राष्ट्रवादी पार्टी लोगों के समुचित विकास के लिए इस समय देश में एकजुट होकर काम कर रही है। उत्तम शर्मा के नेतृत्व में हुए इस पार्टी जॉइनिंग के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन लोगों ने इस बात पर खुशी जताई कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सदस्यता देने में जिस तरह से स्वागत के साथ उन्हें बुलाया है वह इसे नहीं भूलेंगे और अब तन मन धन से पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए