रानीगंज। पश्चिम बर्दवान जिला के कोयला खनन नगरी रानीगंज के रहने वाले युवा सन्नी मित्रा ने अंतरिक्ष अभियान चंद्रमा की सतह पर साँफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रचने वाले चंद्रयान-3 मिशन में शामिल रहकर पुरे देश के साथ साथ रानीगंज कोयलांचल का नाम रोशन किया है.
अंतरिक्ष अभियानों में दुनिया भर में ख्याति प्राप्त करने वाले चंद्रयान 3 के इंजन प्रभारी एचडी विकास के साथ सन्नी मित्रा काम कर रहे थे, रानीगंज के दालपट्टीमोड़ इलाके के छोटे लाल मारवाड़ी लेन इलाके के रहने वाले सन्नी मित्रा के इस सफलता से उनके परिजनों और पड़ोसियों में काफी खुशी का माहौल हैं.उनके पिता शंकर मित्रा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है अपने प्रतिभावान पुत्र सन्नी मित्रा की सफलता से मित्रा परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के लोग अभिभूत हैं। चंद्रयान 3 के साँफ्ट लैंडिंग में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के युवा वैज्ञानिक सन्नी मित्रा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है,बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद से ही लोगों द्वारा सन्नी मित्रा के परिजनों को बधाई दे रहे है और सन्नी मित्रा के उज्वल भविष्य की कामना कर रहे है। अपने पुत्र सन्नी मित्रा की इस सफलता पर उनके पिता शंकर मित्रा ने कहां कि चंद्रयान 3 के लॉन्चिंग एवं लैंडिंग को देखने के लिए पूरा परिवार टीवी पर चिपके रहे,सफलतापूर्वक चंद्रमा की धरती पर चंद्रयान 3 ने कदम रखा इस सफलता को लेकर अपने बेटे पर गर्व है सन्नी मित्रा के इस सफलता पर परिवार के सभी सदस्य खुश हैं क्योंकि कोयला खनन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे भारत के युवा सदस्यों ने इस विशेष अभियान में भाग लिया और सफल हुए,इस दिन बिस्तर पर लेती उनकी दादी भी अपने पोते की इस विशेष सफलता पर उत्साहित थीं, उसी तरह उनके माता-पिता दोनों ने भी अपने बेटे की इस सफलता को देखकर उत्साह व्यक्त किया। आसपास के पड़ोसी के साथ रानीगंज वाशियों भी सन्नी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे है। सन्नी ने आई आई टी खड़कपुर से इंजीनियरिंग की है, स्कूली शिक्षा दुर्गापुर के सेंट जोविस स्कूल एवं हेमशीला मॉडल स्कूल से पूरा करने के बाद आईआईटी खड़कपुर से उन्होंने बीटेक एवं एम टेक की इसके बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कैंपस से ही उसका चयन कर लिया , चंद्रयान 3 में और उन्होंने चंद्रयान-2 में भी हिस्सा लिया था बाद में उन्होंने चंद्रयान 3 में भी विशेष जिम्मेदारी संभाली इसके साथ सिंगापुर में उपग्रहों के प्रतिस्थापित में हिस्सा लिया था।
