मैथन आदर्श सेवा समिति के मैथन रांची कॉलोनी स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने फीता काटकर किया ।उसके पूर्व 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नए कार्यालय में श्री दुबे द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
समिति ने “सेभ ट्री सेफ लाइफ ” संदेश के साथ नए कार्यालय में श्री एवं श्रीमती दुबे द्वारा तथा मिनी मार्केट में डीवीसी के पूर्व महा-प्रबंधन रुद्र प्रताप सिंह तथा समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
समिति द्वारा अंत में 25 जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया जबकि कार्यक्रम में डीवीसी के अधीक्षक अभियंता लोमस कुमार ,वरीय प्रबंधन अभियंता बंधन कुमार राय, चितरंजन साहा, के अलावे समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल उपाध्यक्ष विनोद सिंह, आशीष गांगुली, लक्ष्मण शर्मा, डॉ आर सी मिश्रा, अमरकांत मालवीय, जयंत गांगुली, सुदामा शर्मा, फनी भूषण मंडल, असीत बोस, चंद्र प्रकाश, उपेंद्र नाथ पाठक, सुनील दुबे,प्रचेष्टा के सचिव अंजना मुखर्जी, संगठन सचिव संगीता गांगुली ,रिंकू घोष के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।