चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय बलों ने राज्य पुलिस के साथ कांकसा मे रूट मार्च किया

 


बर्दवान। लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है. सत्तापक्ष तृणमूल कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में राज्यभर में भारी जीत हासिल किया. लेकिन मतदान खत्म होने के बाद भी राज्य के अलग-अलग जिलों में हिंसा की घटनाएं हुईं इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि चुनाव के बाद कोई भी हिंसा का शिकार न हो,इस के लिए केंद्रीय सेना के जवानों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया और इलाके के निवासियों से बात भी की. पश्चिम बर्दवान के इस ब्लॉक में ऐसी कोई हिंसा नहीं हुई स्थानीय लोगों ने कहा कि केंद्रीय बलों के इस रूट मार्च से उनका मनोबल बढ़ रहा है और वे काफी खुश हैं कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *