
रानीगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम 11 जुलाई को घोषित किये गये। सीपीएम ने रानीगंज के बख्तानगर क्षेत्र में दो ग्राम पंचायत सीटें जीतीं। तृणमूल श्रमिक संगठन आईएनटीपीयूसी के पूर्व रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल कर्मकार ने बख्तानगर तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में लगे पार्टी का झंडा फाड़ने का आरोप सीपीएम के ऊपर लगाया.उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी तीन बार से मुख्यमंत्री हैं,वे बदला नहीं चाहती वह कभी भी इस तरह की हरकतों की इजाजत नहीं देती.बख्तारनगर इलाका हमेशा से शांतिपूर्ण रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीएम ने इस इलाके में दो सीटें जीतीं हैं.सीपीएम ने इलाके के कुछ स्थानीय गरीब लोगों को शराब पियाकर ऐसी गतिविधियों में मदद की हैं इस दिन उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व और राज्य मंत्री मलय घटक और जिला अध्यक्ष नरेन चक्रवर्ती को लिखित शिकायत देने का दावा किया और पुलिस में भी लिखित शिकायत दर्ज करायी. रानीगंज प्रखंड के आईएनटीटीयूसी के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कर्मकार ने चेतावनी दी कि अगर सात दिनों के अंदर असली अपराधी नहीं पकड़ा गया तो वे वरिष्ठ नेतृत्व से वार्ता कर बड़ा आंदोलन करेंगे. हालांकि सीपीएम के रानीगंज एरिया कमेटी सदस्य मितन राय ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. उनका दावा है कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगाये गये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. सीपीएम कभी भी हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करती. सीपीएम कभी भी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. सीपीएम हर राजनीतिक पार्टी के झंडे का सम्मान करती है चाहे वह अपना हो या विरोधी। रानीगंज एरिया कमेटी के सदस्य मितन राय ने पुलिस से इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
