रानीगंज थाने के आइसी सुदीप्तो दासगुप्ता की बेटी के जन्मदिन के मौके सामाजिक संस्था वॉइसलेस की माध्यम से आवारा पशुओं को खाना खिलाया गया

 

रानीगंज। रानीगंज के सामाजिक संस्था वॉइसलेस की और से रोजाना आवारा पशुओं को खाना खिलाया जाता है कल रानीगंज थाने के आइसी सुदीप्तो दासगुप्ता की बेटी के जन्मदिन के मौके पर उनकी तरफ से वॉइस लेस के माध्यम से रानीगंज के विभिन्न इलाकों में आवारा पशुओं को खाना खिलाया गया।
इस मौके पर वॉइसलेस संस्था के अध्यक्ष सौरभ मुखर्जी रानीगंज थाना के सेकंड ऑफिसर अजय बाग,प्रसून चक्रवर्ती, विशिष्ट समाजसेवी प्रदीप बाजोरिया, अनूप जोशी,राजेश सिंघानिया,समरेश दलाल,अनंता सिंघा,जॉय मुख़र्जी, आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि यह संस्था बीते लंबे समय से आवारा पशुओं को खाना खिलाने का काम कर रही है उन्होंने इसके लिए संस्था के सदस्यों को बधाई और कहा कि वह उपरवाले से दुआ करते है कि रानीगंज थाने के प्रभारी की बेटी उम्रदराज हो और आगे चलकर आईपीएस बने । वहीं प्रदीप बाजोरिया ने भी थाना प्रभारी की बेटी की लंबी उम्र की कामना कायर उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था बीते लंबे समय से पशुओं के हित के लिए काम करती आ रही है उन्होंने रानीगंज के विशिष्ट लोगों से अनुरोध किया कि उनके घर भी जब भी कोई बड़ा उपलक्ष हो तो इसी तरह से इस संस्था के जरिए आवारा पशुओं को खिलाने का काम करें।
वहीं संस्था के अध्यक्ष सौरव मुखर्जी ने कहा कि उनकी संस्था बीते लंबे समय से इस तरह के काम करती आ रही है जिससे आवारा पशुओं को थोड़ी राहत पहुंचाई जा सके उन्होंने रानीगंज थाने के आईसी को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी बेटी की जन्मदिन के मौके पर उनको मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *