कांकसा ब्लॉक की सभी 7 पंचायतें तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में, कार्यकर्ता और समर्थकों ने लगाए जीत के जयकारे

 

बर्दवान।पश्चिम बर्दवान जिला के कांकसा ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने करीब महीने भर से चले आ रहे लोकतंत्र के महापर्व पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद राहत की सांस ली.कांकसा ब्लॉक की सभी 7 ग्राम पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस ने कब्ज़ा किया. तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर इस जीत का जसन मनाया। इस सन्दर्भ में तृणमूल कांग्रेस के कांकसा ब्लॉक पर्यवेक्षक और ट्रेड यूनियन नेता प्रभात चटर्जी ने पत्रकारों को बताया कि कांकसा ब्लॉक की 7 पंचायतों में से सभी पंचायतों को तृणमूल कांग्रेस अपने कब्जे में रखने में कामयाब रही है. यह जीत जनता की जीत है. उन्होंने इस जीत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का नाम समर्पित किया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हरे कपड़े पहनकर जीत का जश्न मनाया। वहीं, कांकसा पंचायत में बीजेपी ने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *