झामुमो के सदस्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं व सौतेला व्यावहार का मुद्दा उठाया

 

चिरकुंडा। निरसा विधानसभा के विभिन्न समस्याओं को लेकर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया, जिसमें निरसा विधानसभा के प्रमुख समस्याओं के साथ साथ डी. वी. सी. द्वारा झारखंड के विस्थापितों के साथ सौतेला व्यावहार का मुद्दा उठाया,और एम पी एल के समस्याओं का भी मुद्रा उठाया, निरसा विधानसभा के समस्याओं में प्रमुख रूप से निरसा जामताड़ा को जोड़ने वाली बारबिंदिया पुल का मुद्दा था, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा ने तत्काल स्वीकृति होने की बात कही, साथ साथ पी. डब्ल्यू. डी. विभाग द्वारा सिक्स लेन सड़क निरसा से जामताड़ा होते हुए साहेबगंज रोड तक निर्माण की बात कही, तथा अन्य सभी समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करने का आश्वासन दिया, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि विगत कई वर्षों तक भाजपा की सरकार झारखंड में थी, और पूर्ण बहुमत की रघुवर सरकार में बारबिंदिया पुल का निर्माण नहीं करा पाया, और जब झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बारबिंदिया सह सभी विकास कार्य किया जा रहा है तो कुछ राजनैतिक दल के लोग श्रेय लेने के लिए होड़ मचाया हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *