
जामुड़िया। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, कई स्थानों पर भाजपा दीवार लेखन को मिट्टि से ढकने सहित कई मांगों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल दो ने जामुड़िया थाना अंतर्गत केंदा पुलिस फाड़ी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जामुड़िया ग्रामीण मंडल दो के अध्यक्ष रमेश घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के आतंक के बावजूद, वह जितना नामांकन करने में सक्षम थे, वह नामांकन किए,उन्हें भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा धमकी दी जा रही है। रमेश बाबू ने दो सिविक वॉलंटियर्स चंचल गोराई तथा उत्पल बाउरी पर तृणमूल के लिए प्रचार करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं भाजपा का आरोप है कि इन दोनों सिविक वॉलिंटियर ने लोगों को धमकाया है कि अगर बीजेपी के पक्ष में मतदान किया तो नतीजा भुगतना होगा। वही भाजपा नेत्री काकोली घोष ने कहा कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको अपने घर से भगाया। उन्होंने इन दो सिविक वोलेंटियर्स को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर नामांकन के समय भी तृणमूल कांग्रेस के समर्थन करने का आरोप लगाया। इनका साफ कहना था कि तृणमूल कांग्रेस को पता है कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो जनता भाजपा के पक्ष में अपना राय देगी इसलिए भाजपा को रोका जा रहा है। पहले तो नामांकन से रोका गया फिर नामांकन के बाद प्रचार से रोका गया और यह सब पुलिस के सहयोग से हो रहा। इनका कहना था कि अगर निष्पक्ष चुनाव नही हुए तो भाजपा हर थाने की गेट पर ताला लगा देगी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बर्धमान जिला शासक के अधीन जितने भी बीडीओ हैं सभी ने अतिरिक्त बैलट पेपर छपवाए हैं ताकि तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में रिगिंग की जाए। उन्होंने कहा कि गोबरडांगा क्षेत्र के बूथ संख्या 216 पर उनके उम्मीदवार के प्रचार के लिए दीवार लेखन पर मिट्टी पोत दी गई है । केंद्रा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में लगे बैनर फाड़ दिए गए। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेता विनोद नोनिया को गुंडा करार देते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा को प्रचार से रोकने के लिए भाजपा कर्मियों पर हमले कर रहे हैं यहां तक कि महिला भाजपा कर्मियों पर भी हॉकी स्टिक से हमला किया जा रहा है।
भाजपा के आरोपों को लेकर जामुड़िया ब्लॉक नंबर दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने कहा कि भाजपा लोगों की सहानुभूति पाने के लिए तृणमूल पर गलत आरोप लगा रही है. जमुरिया क्षेत्र में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है. सभी बूथों पर उम्मीदवार न पाकर भाजपा पार्टी नेतृत्व को खुश करने के लिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। अगर कहीं बैनर-पोस्टर फाड़ने की घटना हुई है तो यह बीजेपी का अंदरूनी विवाद है
