
चिरकुडा ।कुमारधुबी हाई स्कूल कुमारधुबी में मंगलवार को बीडीओ विनोद कर्मकार की अध्यक्षता में स्कूल रूआर का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एग्यारकुण्ड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सपन कुमार मण्डल, जिप सदस्य 29 के गुलाम कुरैशी एवं जिप सदस्य 28 के बादल बाउरी एग्यारकुण्ड प्रखंड उप प्रमुख विनोद कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिसके बाद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापिका सुचिता टुडू ने सभी मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मंडल ने कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिये रूआर सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। सरकारी स्कूल किसी निजी स्कूल से कम नहीं है। अभियान का उद्देश्य 6 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का स्कूल में वापस लाना है। नियमित अध्यापन कार्य भी सुनिश्चित करना है। बीडीओ विनोद कर्मकार ने कहा कि 6 जून से 15 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियां का आयोजन होगा। ताकि स्कूल में बच्चों का नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित किया जा सके। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा-3 के अध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि काफी प्रयास के बावजूद ड्रॉप आउट में अपेक्षाकृत प्रगति नजर नहीं आ रही है। बच्चों के हित में सभी को आगे आना होगा। सामाजिक दायित्व के तहत मिलजुलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। वहीं शिक्षक संजीव कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन भी रखा है और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किए। कार्यशाला में मुखिया तनवीर आलम, मोइना बाउरी,सुनील भगत, दिनेश महतो, शेष नारायण सिंह, योगेश दत्ता, अजीम अंसारी, सागर दरीपा, अब्दुल हफीज, मो शब्बीर अंसारी, उमा चरण महतो, रंजीत कुमार सिंह, कमलेश चौहान, कमलेश कुमार सिंह, सुभाष कुमार, शशिकांत प्रसाद, विनोद कुमार यादव, धनंजय रावत, राम उचित रजक, विनोद सिंह, सुचिता टूडू, ताकेश नाथ आदि थे।
