पांडवेश्वर। विधायक अग्निमित्र पाल ने पांडवेश्वर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सीपीआईएम और तृणमूल कांग्रेस पर एक साथ हामला बोला पांडवेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा विधायक अग्रिमित्र पाल ने राज्य मंत्री मलय घटक पर हामला किया।रविवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला इलाके में भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने पंचायत चुनाव को लेकर कर्मी सभा कर चुनाव प्रचार किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीपीआईएम को वोट देना मतलब तृणमूल कांग्रेस को वोट देना होगा, क्यों कि यहां पर कांग्रेस एवं सीपीआईएम तृणमूल कांग्रेस के विरोध में बाते करते है वही पटना में मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी के साथ ये लोग बैठकर भाजपा के विरुद्ध में लड़ाई करने की बाते करते है।देश के जितने भी भ्रष्ट और घोटाला करने वाले राजनीतिक दलों के नेता एक होकर बैठक कर रहे है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हटा सके।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश तरक्की के नए आयाम को छू रहा है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य के क़ानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक को ईडी और सीबीआई के द्वारा बार बार बुलाऐ जाने पर भी क्यों नहीं जा रहे है,यदि आप चोरी नहीं किऐ, यदि आप भ्रष्ट नहीं हैं तो डर किस बात का है ईडी, सीबीआईए के पास क्यों नहीं जाते।एक ना एकदिन आपको जाना पड़ेगा।क्यों कि इतिहास गवाह है भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी मुख्यमंत्री, चाहे वह जयललिता हो या लालू प्रसाद, कोई बच नहीं सकता, सबको जाना पड़ा। जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त है उनको सजा मिलेगी चाहे वह जितना भी कोशिश कर ले।उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद सलीम, अधीर रंजन चौधरी इस राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं लेकिन उनके नेता पटना में ममता बनर्जी के साथ गठबंधन कर रहे हैं।वही इस दौरान विधायक ने भाजपा समर्थकों के साथ इस पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील किया।
