
चिरकुंडा।सेवा सुशासन गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल पुरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 ,3 व 7 में घर-घर जाकर पर्ची बांटी गई व प्रधानमंत्री के उपलब्धि के बारे में बताया गया।अभियान में बूथ संख्या 345,346 व 347 के बूथ अध्यक्ष व इस महा जनसंपर्क अभियान के संयोजक भाजपा नेता सह निवर्तमान नगर अध्यक्ष डबलू बाउरी मुख्य रूप से मौजुद थे।मौके पर भाजपा चिरकुंडा मंडल के अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता, बूथ अध्यक्ष पवन शर्मा,काशी साव आदि थे।
