
रानीगंज— पटना तखत श्री हरमंदिर साहिब मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी सरदार हरपाल सिंह जोहल को सुरक्षा संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। संस्था की तरफ से विमल देव गुप्ता एवं अरविंद सिंहानिया ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष दलजीत सिंह बाधवा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के शिल्पाअंचल के रहने वाले सरदार हरपाल सिंह जोहल को तख्त श्री पटना साहिब की मैनेजिंग कमेटी में दोबारा शामिल किया जाना पश्चिम बंगाल के सिख समाज के लोगों के लिए गर्व की बात है। कई वर्षों से वे ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह बरनपुर के भी प्रधान है। उनकी योग्यता को देखते हुए बाबा जी ने मेहर की है गुरु घर की सेवा उन्हें प्रदान की है। पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के गुरुद्वारों में वे अपना समय देंगे गुरु घर की सेवा करेंगे यही उनसे आशा है। सरदार हरपाल सिंह जोहल ने कहा कि गुरु महाराज की अपार बक्शीश उनपर हुई है। गुरु घर की सेवा में पूरी जिंदगी तत्पर रहेंगे। इस मौके पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
