आसनसोल:इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने जामुडिया के विधायक और ट्रेड यूनियन के प्रख्यात नेता हरे राम सिंह से मुलाकात की।ज्ञात हो कि शनिवार को विधायक हरे राम सिंह से मुलाकात के क्रम में राजनीतिक पक्षों के साथ ही जामुडिया विधानसभा क्षेत्र के विकास पर आधारित चर्चा भी की गई।संजय सिन्हा ने अनुरोध किया कि जामुडिया क्षेत्र,पश्चिम बंगाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इंडस्ट्रियल हब के रूप में जाना जाता है,लिहाजा इस क्षेत्र में एक फुल फेज सरकारी अस्पताल खोला जाए ताकि यहां के लोगों को इमरजेंसी में आसनसोल जिला अस्पताल न जाना पड़े।मुख्य बाजार इलाके में इंकोर्चमेंट की विकराल समस्या है,जिसकी वजह से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत होती है।विधायक का ध्यान इन समस्याओं की तरफ दिलाते हुए संजय सिन्हा ने उनसे इस दिशा में सार्थक काम करने का अनुरोध किया।विधायक हरे राम सिंह ने आश्वासन दिया कि मेरी ओर से यथासंभव प्रयास किया जाएगा।ज्ञात हो कि संजय सिन्हा मानवाधिकार को लेकर भी काफी गंभीर हैं और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता बनी रहती है।रविवार 25 जून को आसनसोल के रवींद्र भवन में उनकी देखरेख में विद्या रत्न : मेगा एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड,सीजन 9 समारोह का आयोजन भी किया जा रहा।इस आयोजन के लिए भी उन्होंने विधायक हरे राम सिंह को आमंत्रित किया।इस कार्यक्रम के दौरान लगभग तीन सौ टॉपर और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।यह आयोजन इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल तथा प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी की साझेदारी में किया जा रहा है।
