आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने गायों से भरी गाड़ी रोकी, हंगामा

 

गायों की तस्करी मामले में आसनसोल पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण विधानसभा के विधायक और भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल शहर के भगत सिंह मोड़ में गायों से लदी एक पिकअप को पकड़ कर गायों के तस्करी होने के सवाल उठाए। चालक ने कहा कि यह गाड़ी आद्रा की है और आसनसोल के चांदमारी जाएगी।वही भगत सिंह मोड़ में गाड़ी को रोककर हंगामा किया गया। विधायक ने कहा कि आखिर यह गायों को कहां ले जाया जा रहा है किसके सहयोग से गायों की तस्करी हो रही है उन्हें यह भी कहा कि जिस गाड़ी पर गायों को तस्करी की जा रही है उस गाड़ी का नंबर प्लेट भी नहीं है।उन्होंने पुलिस प्रशासन पर उठाया सवाल. इस दिन गौ तस्करी को लेकर पुलिस क्या कर रही है। केवल लोगों को मोटर साइकिल गाड़ी चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है और यहां गौ की तस्करी की जा रही है पश्चिम बंगाल में ऐसा ही चल रहा है विधायक अग्निमित्र पौल ने आरोप लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *