नयी पेंशन नीति के विरोध में एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन

 

चितरंजन। चिरेका कर्मचारी संघ द्वारा राष्ट्रीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ एवं भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रस्तावित नयी पेंशन नीति के विरोध में एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर किये जा रहे चरणबद्ध आन्दोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को चितरंजन रेलवे स्टेशन के पास एवं अमलादही मार्केट के पास नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
इस सभा को संबोधित चिरेका कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव अमरेन्दर कुमार सिन्हा, महासचिव उत्तम कुमार मिश्रा,संयुक्त महासचिव रंजीत कुमार,संगठन मंत्री राजेश कुमार शर्मा पप्पू, कौशिक नाग,कार्यालय मंत्री अमित कुमार शाह आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजेश कुमार शर्मा पप्पू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहली जनवरी 2004 को एनपीएस के लागू होने से आज तक भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ इसका निरंतर विरोध कर रही है एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर आज भी पूरे देश में सरकार पर दबाव बनाने कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एनपीएस श्रमिकों के उपर एक वज्रपात के तरह है एवं ये कर्मचारियों एवं उनके परिवार के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन नीति लागू करे अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। सभा मे अपने विचार व्यक्त करते हुए सिन्हा ने कहा कि श्रमिकों के एनपीएस है परंतु राजनैतिक दलों के नेताओं को कई तरह के पेंशन की व्यवस्था है। इसलिए कोई भी राजनैतिक दलों ने आज तक राष्ट्रीय स्तर पर इसे कभी मुद्दा नही बनाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रंजीत कुमार ने कहा कि मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों द्वारा सरकार के प्रति चाटुकारिता की नीति अपनाने के कारण आज श्रमिकों के सामने कई समस्याएं खड़ी है जिसमें एनपीएस सबसे बड़ा मुद्दा है। भारतीय मजदूर संघ इसका निरंतर विरोध कर रही है और सरकार के सामने चुनौती पेश कर रही है जिसके कारण केंद्र सरकार विचार करने को बाध्य हो रही। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सरकार को एनपीएस हटाने एवं ओपीएस लागू करने तक निरंतर संघर्ष करते रहेगी उन्होंने कर्मचारियों से नई पेंशन नीति के विरोध में एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने के इस आन्दोलन में आगे बढ़ कर साथ देने की अपील की।सभा का संचालन अमित कुमार शाह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *