लायंस क्लब रघुनाथ खरकिया नेत्र अस्पताल में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन

 

चिरकुंडा। चिरकुंडा स्थित लायंस क्लब रघुनाथ खरकिया मेमोरियल नेत्र अस्पताल में रविवार को आयोजित मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 150 लोगों की जांच किया गया । इनमें से चार मोतियाबिंद के मरीज पाए गए जिनका मुफ्त ऑपरेशन अस्पताल में किया जाएगा । अस्पताल का यह 918 वां मुफ्त जांच व ऑपरेशन शिविर है।जानकारी हो कि अस्पताल परिसर में प्रत्येक रविवार को मुफ्त जांच व आपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।नेत्र जांच डॉ शांतनु देव व डॉ सूर्यकांत द्वारा किया गया। सहयोगी की भूमिका में बापी बनर्जी,वेदिका अग्रवाल,नीलांजल चंद्रा,अप्पा शास्त्री, काजल कुंभकार, श्रुति देवी, संदीप मंडल, अजमल अंसारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *