ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा

जामुड़िया। ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुति स्वाईं ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का औपचारिक दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल का विधिवत निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना, सेन्ट्रल मैगजीन हाउस, एमटीज़ हॉस्टल और बेलबाद साइडिंग का भी परिदर्शन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के साथ कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान
निदेशक(कार्मिक)श्रीमती आहुति स्वाईं ने ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिये । इस दौरे में निदेशक (कार्मिक) के साथ ईसीएल के चिकित्सा सेवाएँ प्रमुख डॉ॰ उज्ज्वल मिश्र व महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री शैलेन्द्र सिंह की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *