
चिरकुंडा। चिरकुंडा के सोनारडंगाल स्थित श्री श्री संकटमोचन शनिदेव मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय शनि जन्मोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई कार्यक्रम की गई। मंदिर के पुजारी पंडित श्यामलाल शर्मा ज्योतिषी ने शनिदेव का कपड़ाभिषेक, तेलाभिषेक कराया। अलौकिक श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया गया। वहीं पंडित कृष्णानंद पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ विश्व कल्याण के लिए कुंडिय हवन यज्ञ कराया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहूति देकर समाज और देश के लिए मंगल कामना की। भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। रात में भगवती जागरण और शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। मौके पर पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी,महावीर शर्मा, गोपाल सिंह, दशरथ साव,इंद्रदेव प्रसाद,अरुण मुखर्जी, मुक्तिनाथ श्रीवास्तव,शशि कुमार, पवन शर्मा, दुर्गा गुप्ता, दिनेश शर्मा आदि थे।
