बर्नपुर के रहमतनगर में नाले में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जुटी

 

आसनसोल। आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र अधीन बर्नपुर के रहमतनगर इलाके के चासापट्टी स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का नाम जाहिद अख्तर है वह आसनसोल उत्तर थाना के रेलपार क्षेत्र का रहने वाला था। ज्ञात हो कि यह व्यक्ति बीते 15 मई से लापता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उसके भाई नाहिद व शाहिद अख्तर ने कपड़ों से शव की पहचान की। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई जाहिद की हत्या की गई है। मृतक के चेहरे पर कई चोट के गहरे निशान है। परिजनों ने बताया कि जाहिद बीते 15 मई से लापता था।जिसकी शिकायत आसनसोल उत्तर थाना में की गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। वहीं जाहिद की किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसके शिकायत वे पुलिस से करेंगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हीरापुर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस घटना की पुलिस जांचकर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *