वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार मंडल का निधन, ममता ने जताया दुख

 

कोलकाता, 17 मई । कोलकाता के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार मंडल का निधन हो गया है। उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित मंडल ने आज बुधवार को आखरी सांस ली है। फॉक्स एंड मंडल लॉ फर्म के वह संस्थापक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार मंडल के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। आज उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह विख्यात लॉ फर्म फॉक्स एंड मंडल के प्रतिष्ठाता थे। लंबे समय से वह अस्वस्थ थे। उनके निधन से कानून जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मैं उनके परिजनों, दोस्तों और अनुगामियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *