नव ज्वार यात्रा से पंचायत का भविष्य तय होगा और दस लाख लोगों को दिल्ली ले जाकर आंदोलन करना है।
रानीगंज—: लाउदोहा फरीदपुर प्रखंड के फुटबाल मैदान में तृणमूल कांग्रेस का नव ज्वार/जन संयोग यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्याय ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल के जनता के साथ युद्ध छेड दिया है।जिसके कारण राज्य का बकाया एक लाख 16 हजार करोड रूपए की राशि रोककर रखा है।
जबकी पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा को 18 लोक सभा सीटें जिताया था, तब सभी ने धर्म के आधार पर भाजपा को वोट दिया था,
उन्होने कहा 2019 में मोदी जी ने कहा था भाजपा सरकार में आई तो दो करोड नौकरी हर साल दिया जायेगा और सभी के बैंक खाते में 15 -15-लाख रूपये दिया जायेगा, लेकिन क्या हुआ 9 साल भाजपा का दिल्ली में हो गया क्या मिला, उल्टे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।
जबकी तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में विधानसभा चुनाव में जो वादा किया था लक्खी भंडार देने की वह सभी को दिया जा रहा चाहे, वे मां बहन तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया हो या ना दिया हो जहां भाजपा का विधायक हो या तृणमूल कांग्रेस का सभी को लक्खी भंडार मिल रहा है।यही है तृणमूल कांग्रेस जो कहता है वह पुरा करता है।इस लिए पश्चिम बंगाल के लोगों ने 2021 में तृणमूल कांग्रेस को विजयी बनाया था 2023 में भी तृणमूल कांग्रेस को विजय बनायेगा और अपना बकाया राशि दिल्ली से छीनकर लायेगें।
इस अवसर पर राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार, पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती, विधायक तापस बंदोपाध्याय, विधान उपाध्यक्ष, भी शिवदास दासू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मुखोपाध्याय, पांडवेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष किरिटी मुखोपाध्याय तथा अन्य नेता गण मौजूद
