कोलकाता, 27 अप्रैल । राजधानी कोलकाता से सटे न्यू टाउन इलाके में एक नामी आईटी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने आवासीय परिसर की 14वीं मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी है। उसकी पहचान राजर्षि दत्त के तौर पर हुई है। मूल रूप से सिलीगुड़ी का रहने वाला राजर्षि सॉल्टलेक में एक आईटी कंपनी में काम करते थे और न्यूटाउन के इस आवासीय परिसर में 14वीं मंजिल पर फ्लैट में रहते थे।
सुरक्षाकर्मी ने बताया है कि गुरुवार सुबह के समय अचानक किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि रक्तरंजित हालत में वह व्यक्ति पड़ा हुआ था। तुरंत टेक्नोसिटी थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर बिधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

