राज्यपाल ने हुगली के हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

CV Anand Bose 0

हुगली, 04 अप्रैल । दार्जिलिंग से कोलकाता पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मंगलवार को हुगली जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों की ओर से ठोस कार्रवाई होगी। हम उपद्रवियों को कभी भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। पुलिस उन पर भारी पड़ेगी। बंगाल लंबे समय से पीड़ित है, हम इसे अंतिम रूप देंगे।

स्थिति का आकलन करने के लिए राज्यपाल ने वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के साथ बातचीत की। राज्यपाल श्रीरामपुर में लेवल क्रॉसिंग नंबर-4 पर सीधे गए, जहां सोमवार रात हिंसा की घटना हुई थी। मंगलवार सुबह रिसड़ा और श्रीरामपुर के पूरे इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि रिसड़ा में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा सोमवार को भी जारी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *