कोलकाता ; श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने श्री सत्यनारायण भगवान की शोभायात्रा के उपलक्ष में ठंडाई का वितरण बड़तल्ला स्ट्रीट में किया गया! यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है। समिति के अध्यक्ष विधायक विवेक गुप्ता के मार्गदर्शन के साथ साथ प्रधान सचिव बिमल दीवान के संगरक्षण में कार्य सुचारू रूप से पूर्ण हुआ। समिति के सह सचिव पवन बंसल एवं सुभाष सांवलदावाला के नेतृत्व में ठंडाई वितरण किया गया। समिति के तारक नाथ गुप्ता, एवं विनय सोनथलिया के देखरेख में अति सुनियोजित तरीके से ठंडाई का वितरण किया गया! जिसका सैकड़ों विशिष्ट एवं आस्थावान लोगों ने सराहना की। साथ ही साथ समिति के सदस्य सुशील जोशी, दीपक बागला, जुगल जोहरी, मनोज जयसवाल, अरुण बहेती आदि सदस्यों गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई।
यह सारी जानकारी समिति के सह सचिव पवन बंसल ने दी।