चिरेका में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन महाप्रबंधक ने किया पूजन स्थल का भ्रमण

 

चित्तरंजन (संवाददाता): चित्तरंजन रेलइंजन कारख़ाना(चिरेका) के विभिन्न कारख़ाना शॉप और स्थानों पर 17 सितंबर 2022 को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन आस्था और उल्लास के साथ किया गया। श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/चिरेका, श्रीमती नमिता कश्यप,अध्यक्षा चिरेका महिला कल्याण संगठन ने विभिन्न शॉप और स्थानों जैसे डब्ल्यूडी सेंटर, पावर हाउस, टीएम और लोको असेंबली शॉप, स्टील फाउंड्री, ईडीपी सेंटर,दूर भाष केंद्र और पी सी ई कार्यालय आदि का भ्रमण किया और भगवान विश्वकर्मा का दर्शन कर पूजा अर्चना की और सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी।इस भ्रमण के दौरान प्रधान विभागाध्यक्ष,वरीय अधिकारी,महिला कल्याण संगठन की सदस्य प्रमुख भी पूजा अर्चना की। पूजा पंडालों और पूजा स्थलों को रंगीन रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया । हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी चिरेका वासियों द्वारा विधिवत विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *