कोलकात्ता । भारतीय जनता पार्टी के सचिवालय घेराव अभियान को केंद्र कर कोलकाता से लेकर हावड़ा तक सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ है। इसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। टकराव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा की सम्मानित वरिष्ठ नेत्री और पार्षद मीना देवी पुरोहित का सिर फट गया है। उन्हें रैली से सीधे अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज शुरू हुआ है।
जबकि वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तुकांत मजूमदार को हावड़ा के संतरा गाछी में गिरफ्तार किया गया है जबकि लॉकेट चटर्जी और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर सेंट्रल लॉक अप ली गई है। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा मुख्यालय से रैली लेकर हावड़ा ब्रिज तक पहुंचे। यहां इन्हें रोकने के लिए पुलिस लाइन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसमें भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। इसके बाद दिलीप घोष ने सचिवालय अभियान के समापन की घोषणा की उन्होंने कहा कि अपराहन 2:40 बजे अभियान का समापन हुआ है घोष ने कहा कि जिस तरह से पूरे राज्य से हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता विधायक और सांसद इस अभियान में शामिल हुए हैं वह उत्साहित करने वाला है। यह इस बात का संकेत है कि अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी को सत्ता छोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारी सरकार और अधिक दिनों तक सत्ता में नहीं रहेगी। इधर एमजी रोड में कोलकाता पुलिस की एक गाड़ी में आग लगा दी गई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग लगाई जबकि पार्टी का कहना है कि पुलिस ने खुद ही आग लगाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तो आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से भाजपा की रैली पर बमबारी हुई है।
दूसरी और आरोप है कि हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए है। इन हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया पुलिस टॉप वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने के बाद भाजपा कार्यकर्ता तितर-बितर हुए हैं। सचिवालय से 2 किलोमीटर पहले ही भाजपा की रैली को रोकने में सफल रही है और अब पार्टी के कार्यकर्ता अपने गंतव्य की ओर वापस लौटने लगे हैं। अभियान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें पुलिस कर्मियों के घर पर आ रहे हैं। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता को एक पुलिसकर्मी से उसके चेहरे पर लगातार रहा है। पार्टी ने पूछा है कि क्या पुलिस ऐसा कर सकती है। पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा है कि बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस के गुलाम की तरह बर्ताव कर रही है।
एक के बाद एक भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपए तृणमूल नेताओं के घरों से बरामद होने के बाद मंगलवार को प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य सचिवालय घेराव अभियान क्या गया है। इसमें शामिल होने के लिए राज्य भर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता और हावड़ा पहुंचे थे। जिले से आने वाली रैली का नेतृत्व शुभेंदु अधिकारी ने किया