अंडाल। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से साढ़े 22 किलो गांजा बरामद किया गया है। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर गुरुवार की रात अंडाल थाना के पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अंडाल के योगीबाबा स्थान क्षेत्र से दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उन्हें आज आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। उन दोनों की पहचान जयप्रकाश साव और उज्ज्वल गरई रूप में हुई हैं। उज्ज्वल गोराई का घर बीरभूम जिले के सादापुर थाना क्षेत्र के चिनपई इलाके में है.जय प्रकाश साउथ अंडाल का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार उज्जवल गोरई जयप्रकाश साव को गांजा देने आया था।
गुप्त सूत्रों से सूचना के आधार पर पुलिस जब गांजा दिया जा रहा था तब पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को आसनसोल की विशेष अदालत में पेश किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेने का अनुरोध किया जाएगा।