आसनसोल नगर निगम उपचुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ चुनाव हुआ संपन्न

आसनसोल(संवाददाता) आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 6 में उपचुनाव को लेकर रविवार को कुल 14 बूथों पर मतदान किया गया मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी जा रही थी। इसी के साथ पुरुषों के तुलना में महिलाए अधिक उत्साहित दिख रही थीं। मतदान के दौरान सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है प्रत्येक बूथों पर पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। बूथों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया था। नगर निगम उपचुनाव मतदान के दौरान दोनो प्रभारी सेक्टर अधिकारी और पर्यवेक्षक ने सभी बूथों का निरीक्षण किया हैं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती गई थी।


वही भाजपा के द्वारा आरोप लगाया गया कि तृणमूल कार्यकर्ता धांधली कर हमारे पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने नही दे रही है। भाजपा कार्यकर्ताओ एवं तृणमूल कार्यकर्ताओ के बीच धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा समर्थकों ने एनएच 2 हाईवे का पथावरोध कर विरोध किया। वही भाजपा विधायक लक्ष्मण घोराई ने तृणमूल के विधायक पर धांधली व बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि तृणमूल के कार्यकर्ता बूथ कैपचरिंग कर रहें हैं तृणमूल विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि शांतिपूर्ण चुनाव हो क्योंकि वह जानती है कि इस वार्ड में तृणमूल की जीत निश्चित है बंगाल की जानता मां माटी मानुष के साथ है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है इसलिए भाजपा माहौल खराब कर अशांति फैलाना चाहती है। घटना की जानकारी मिलते के साथ तत्काल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से डीसी डॉ कुलदीप एसएस ने तत्काल व्यापक संख्या में पुलिस बल के जवानो एवं कॉम्बैट फोर्स के जवानों के साथ पहुंच कर मामले को शान्त किया। इसी के साथ छिटपुट घटनाओं के साथ चुनाव संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?