कोलकाता ; भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेई सही मायने में भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे उनकी कविता पूर्ण भाषण शैली में अद्भुत और आदित्य सम्मोहित क्षमता थी लगभग 5 दशकों तक भारतीय राजनीति के प्रकाश पुंज बने रहने वाले अटल बिहारी वाजपेई आगामी कई युगों तक भारतीय जनमानस के हृदय सम्राट बने रहेंगे ! अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर जोड़ासाको मण्डल 3 की ओर से उनके चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन दिया गया!
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्याक्ष राजीव सिन्हा,मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र साव,41 वार्ड कन्वेनर राजीव तिवारी, रंजीत ठाकुर, मुकेश शर्मा, राजेश साव,आकाश शर्मा,मंटू सिंह,बिजेंद्र वर्मा,नीलू लोहार,शैलेंद्र तिवारी, अमित अग्रवाल,आदर्श सिंह,अक्षय सिंह,दिलीप पोद्दार,बंटी सिंह, आदि बीजेपी कार्यकर्तागण उपस्थित थे