वार्ड 42 में रक्षा बंधन उत्सव के साथ वैज्ञानिक धीरज मिश्रा का सम्मान

 

कोलकाता,आपसी मेलजोल एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के निर्देश पर वार्ड 42 में रक्षा बंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।वार्ड 42 के पार्षद महेश शर्मा के नेतृत्व में झगड़ा कोठी के नजदीक वार्ड की महिलाओं ने लोगो को राखी बांधी,मिठाई खिलाई एवं सभी के मंगलमयी भविष्य की कामना की।इसी मोके पर वार्ड के निवासी धीरज मिश्रा का भी सम्मान किया गया जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2 के साथ भारत का नाम रोशन किया,जो वर्तमान में isro में iprc में तैनात वैज्ञानिक हैं।टांटिया हाई स्कूल एवं श्री जैन विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर isro में सीनियर वैज्ञानिक के रूप में पश्चिम बंगाल के साथ देश का भी मान बढ़ा रहे हैं।पार्षद महेश शर्मा ने कहा कि आज वार्ड के लोगो को धीरज मिश्रा पर गर्व हैं,जो संसाधनों की कमी के बावजूद इस ऊंचाई पर पहुंचे,भविष्य में वे हर ऊँचाई पर पहुंचे यही हमारी कामना हैं।वार्ड में हिन्दू-मुस्लिम एकता सभी पर्व में देखने को मिलती जहाँ लोग आपस में सभी धार्मिक पर्व एक साथ मिलकर मनाते हैं।मौके पर अनिला खान,ज्योति शर्मा,नीतू दीक्षित,अर्चना खेतान,बबीता पाण्डेय,गीता टक्कर, रामा शर्मा,अयाज अहमद खान,अभिषेक आसोपा,जयप्रकाश पांडे,मनोज तिवारी,इजराऊल खान,अनुप सिंह,रविन्द्र सिंह,दिपक शर्मा,मनोज शर्मा सहित अन्य तृणमूल के कार्यक्रता उपस्थित थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?