गणपति विहार में 23वें दुर्गोत्सव का भव्य शुभारंभ

कोलकाता (बागुईआटी), 16 अक्टूबर 2026 ! गणपति विहार दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी द्वारा 23वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने नवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और नारी शक्ति की आराधना का संदेश देता है।

विशिष्ट वक्ता डॉ. गिरिधर राय ने सनातन परंपरा में माँ के स्वरूप व समाज निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। चीफ एडवाइजर स्वरूप सेन व वाइस प्रेसिडेंट सुजीत साहा ने शुभकामनाएं दीं। संचालन विनय शर्मा ने किया, सहयोग संदीप गुप्ता का रहा।

देवेंद्र माहेश्वरी, सोनू सिंह व विनय कुमार शर्मा द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। उपस्थितों में रामा शंकर शर्मा, चंचल घोष, नीलांजना पाल, अमित गुप्ता, कविता गुप्ता, मीनू गुप्ता, प्रभाष मूंदड़ा, रंजन सेनगुप्ता, सपना सेनगुप्ता, राकेश नारनौलिया सहित अनेक श्रद्धालु थे। अंत में सेक्रेटरी विनय कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *