राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा ‘अंतरिक्ष दिवस’ पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

कोलकाता। देश की सुप्रतिष्ठित संस्था ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ (दक्षिण 24 परगना जिला) द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरधर राय की अध्यक्षता में खिदिरपुर स्थित निवेटिया हाई स्कूल में ‘अंतरिक्ष दिवस’ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर बलवंत सिंह “गौतम”, शिव शंकर सिंह “सुमित” तथा ओमप्रकाश चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक अंतरिक्ष विज्ञान में भारत के योगदान पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात शहर के कवियों ने जेन-ज़ी, महंगाई, भ्रष्टाचार और सामाजिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं।

दिनेश कुमार धानुक, चंद्र किशोर चौधरी, रामावतार सिंह, वीर बहादुर सिंह, रामनारायण झा, अनुज कुमार, कालिका प्रसाद अशेष, पूर्णिमा पाठक, रमाकांत सिन्हा, अभिषेक भट्टाचार्य, अविनाश पांडे, नागेंद्र कुमार दुबे तथा विजय शर्मा विद्रोही ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से समां बांधा।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरधर राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में साहित्य की आवश्यकता और व्यापक हो गई है। प्रांतीय महामंत्री बलवंत सिंह गौतम ने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण ओमप्रकाश चौबे, संचालन विजय शर्मा विद्रोही तथा संयोजन जयराम तिवारी, हीरालाल शर्मा, रोहित यादव, ललित मंडल व विवेक दुबे का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *