
कोलकाता । एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल जिला 201 ने श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल को 3 व्हील चेयर मानव सेवा के लिये प्रदान की । क्लब की डी जी सरिता बिहानी, रीता पोद्दार, संगीता शाह, श्रद्धा कोठारी, कांता कोठारी, श्रद्धा हमीरवासिया, भरत शाह, कामाख्या नारायण सिंह एवं अतिथियों का स्वागत श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल की ओर से हेमचंद अग्रवाल, गिरधारी लाल मस्करा, विष्णु मस्करा एवं कार्यकर्ताओं ने किया । एलायंस क्लब की ओर से समय – समय पर स्वास्थ्य – नेत्र परीक्षण, रक्तदान शिविर एवं सेवाकार्य किए जाते हैं । एलायंस क्लब के संस्थापक सतीश एवं कमल लाखोटिया मेधावी छात्र – छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर सेवाकार्य करते हैं । मायापुर में इस्कॉन के सहयोग से वृद्धाश्रम का निर्माण करने की योजना है ।

एलायंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती, सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में रोगियों की चिकित्सा के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना की एवं निरन्तर प्रगति में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । हेमचंद अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
