ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ समापन समारोह

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का किया गया समवेत गायन

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में गत 9 अगस्त से चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का समापन आज 17अगस्त राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के समवेत गायन के साथ हुआ। उल्लेखनीय है कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा की उपस्थिति में क्षेत्र के अधिकारियों कर्मचारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने मिलकर भारतवर्ष के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रहित में कार्य करने को अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। इस मौक़े पर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि इस पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में विविध गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत एक ऐसा गीत है जिसे गाते ही मन में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होता है और जब इसका समवेत गायन हो तब तो बात ही निराली है। मौके पर सभी को धन्यवाद देते हुए क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्री संदेश वडाड़े ने क्षेत्र के सभी कर्मियों को साधुवाद दिया जिनके सहयोग से यह अभियान सफलता तक पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *