मनीषिका द्वारा परिवार प्रमुख भगवान शिव ग्रन्थ का विमोचन

धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिये श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया के जीवन से प्रेरणा मिलती है ।

कोलकाता । मनीषिका के संस्थापक श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया द्वारा लिखित परिवार प्रमुख भगवान शिव ऐतिहासिक ग्रन्थ का विमोचन ट्रस्टी मनमोहन केडिया, बलदेव केडिया, सचिव अमित केडिया, श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, केड शक्तिधाम के ट्रस्टी राम अवतार केडिया, संतोष, प्रकाश, निर्मल, विनय राणासरिया, मुरारी केडिया, पवन केडिया एवम् गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । मनीषिका के संयोजक मोहन केडिया ने बताया धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिये श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया के जीवन से प्रेरणा मिलती है । मनीषिका द्वारा 50 जरूरतमंद परिवार को प्रति माह राशन वितरण, वस्त्र वितरण, मनीषिका सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र – दंत, ई एन टी, ई सी जी, होम्योपैथिक चिकित्सा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, योगा तथा पुष्करलाल स्काउट एंड गाइड ग्रुप द्वारा प्रशिक्षण कार्य निरन्तर चल रहे हैं । मेधावी छात्र – छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर उत्साहवर्धन किया जाता है । मनीषिका ने 5 ओरल कैंसर के रोगियों की चिकित्सा में पहल कर मानव सेवा के प्रति अपने संकल्प का कर्तव्य निष्ठा से पालन किया है । अमित एवम् मोहन केडिया ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया । सचिन केडिया, सुशील केडिया, विनय पांडेय एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *