200 जरूरतमंद बच्चों को साइकिल प्रदान कर लायन बंधुओं का सेवाकार्य

कोलकाता । लायन्स इंटरनेशनल जिला 322 बी 1 की ओर से लायन्स सफारी पार्क में स्वाधीनता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन प्रमिल रूंगटा (डी जी) ने किया । राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के पश्चात लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ए पी सिंह, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक सूरज बागला एवम् लायन बंधुओं की उपस्थिति में 200 जरूरतमंद बच्चों को साइकिल प्रदान कर सेवा कार्य किया । प्रमिल रूंगटा ने स्वागत भाषण में सेवाकार्यों की जानकारी दी, सूरज बागला ने लायन बंधुओं से सर्विस प्रोजेक्ट से जुड़ कर सक्रिय सहयोग करने का निवेदन किया । ए पी सिंह ने देशप्रेम और भारत के विकास में लायन बंधुओं के योगदान पर प्रेरक विचारों से प्रभावित किया । सुभाष मुरारका ने बताया समारोह में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सलोनी साल्वी, मनीषा अग्रवाल, रश्मि बागला, पुष्पा अग्रवाल, रमा भाटिया, बाबूलाल बंका, पी एल शाह, सुभाष मुरारका, प्रदीप नैयर, के एन गुप्ता, एस पी भट्ट एवम् कमल मंत्री, विजय जैन (वी डी जी), अनिल सरावगी, अरविन्द डागा, इन्द्राणी चौधरी सहित सैकड़ों लायन बन्धु सक्रिय रहे । अशोक मेहता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *