श्रद्धा व उमंग के साथ संपन्न हुआ भव्य महारुद्राभिषेक

कोलकाता, 12 अगस्त। दक्षिण कोलकाता के बालीगंज पार्क स्थित स्वरूप अपार्टमेंट में सावन की अमावस्या यानी शनिवार को भक्ति व आध्यात्म की अविरल धारा बही। प्रिशिता-देवांश केजरीवाल की देखरेख में हुआ महारुद्राभिषेक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति व विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समूचा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और वैदिक मंत्रों के दिव्य घोष से गुंजायमान हो उठा। वैदिक रीति-रिवाज और पूर्ण निष्ठा के साथ पंडित गिरिन्द्र पाठक, श्रीकांत चतुर्वेदी व कृष्णकांत मिश्रा के सानिध्य व मार्गदर्शन में पूजा संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में कई प्रबुद्ध व गणमान्य जनों ने शिरकत कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश-संगीता देवी केजरीवाल, कैलाश-वीणा मेहता, किरण-शशि मोदी, मांगीलाल-शांति बाफना, मुकेश-दिव्या निमावत, ओम प्रकाश-सुशीला झंवर, अमित-अनुष्का खेतान, अनिष-सुनीता गुप्ता, अनीला बेन शाह, अंजू सांघवीसांघवी ​व कपिल खंडेलवाल ने विधिवत पूजा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *