मुख्यमंत्री ने किया पांडवेश्वर थाना के नए भवन का उद्घाटन

पश्चिम बर्दवान, 02 जुलाई ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने गुरुवार को पांडवेश्वर थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। यह नया भवन राज्य में पुलिस अधोसंरचना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भवन का निर्माण वेस्ट बंगाल पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया गया है।

नवीन थाना भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसमें महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराधों से जुड़े मामलों के लिए साइबर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर सेल, जांच अधिकारियों के लिए अलग जांच कक्ष, तथा पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय बैरक और आवासीय ब्लॉक की व्यवस्था की गई है।

नए भवन के शुरू होने से पांडवेश्वर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी, आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी तथा आधुनिक संसाधनों के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की जांच में और अधिक सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *